बिजनौर: बिजनौर के गांव जीतपुरा में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के 2 लोग गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को सुबह करीब 9:00 बजे कोतवाली शहर के गांव जीतपुरा में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल रवि कुमार ने बताया कि वह चाचा भतीजे खेत पर मौजूद थे। धर्मवीर नामक व्यक्ति आधा दर्जन लोगो के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया।