बबेरू: मंठा माइनर के पास पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मौके पर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंठा माइनर के पास रविवार की रात्रि पैदल अपने गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मंठा माइनर के पास रौंदते हुवे निकल गया। जिससे पैदल जा रहे मजदूर धनंजय निवासी बन बरौली की मौके पर मौत हो गई। पुलिस CHC लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।