बाढ़: बाढ़ में शनिवार सप्तमी को शाम लगभग 7 बजे मां दुर्गा का पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Barh, Patna | Oct 17, 2026 बाढ़ में शनिवार सप्तमी को शाम लगभग 7 बजे मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पट खुलने के साथ ही तीन दिवसीय दुर्गापूजा मेले की शुरुआत हो गई है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया।