पूरनपुर: शारदा में बढ़ा पानी, नायब तहसीलदार ने शारदा पार गांवों में संभाला मोर्चा
पूरनपुर। पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और खकरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में 90 हजार क्यूसेक और ड्यूनी बैराज से देवहा नदी में 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।इसी क्रम में नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने शारदा