बीना: नगर में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, नई बस्ती ईदगाह सहित मस्जिदों में में अदा की गई ईद की नमाज
Bina, Sagar | Apr 11, 2024 मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान के बाद नगर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज नई बस्ती ईदगाह सहित नगर की कई मस्जिदों में अदा की और हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय ने शांति और भाईचारे बनाए रखने दुआएं मांगी, आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद उल फितर का त्यौहार रमजान के 30 रोजे रखने के बाद आता है।