बिजनौर: बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | May 26, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने शुभम शर्मा नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शुभम शर्मा ने हल्दौर के गांव सुमाल खेड़ी निवासी विकास का मोबाइल चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। साथ हीं उसके पास से चोरी किया गया सैमसंग का मोबाइल भी बरामद किया गया।