कुर्था: कुर्था में अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम
Kurtha, Arwal | Jun 27, 2026 कुर्था-टिकारी स्टेट हाईवे-69 पर छतोई मोड़ के समीप शुक्रवार रात अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से मखदुपुर निवासी 55 वर्षीय लालबाबू यादव की मौत हो गई। वह मुहर्रम का ताजिया जुलूस देखकर जुगाड़ ठेला से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से उनका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया