राजनगर: जमुनिया गांव ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दो महीने का राशन, राशि दान कर मानवता की मिसाल पेश की
जमुनिया में रविवार सुबह करीब 11 बजे मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिली। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर यथाशक्ति सहयोग करने का सराहनीय फैसला लिया है। समाजसेवी परशुराम तिवारी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशन और स्वेच्छा राशि एकत्रित करने का संकल्