बीना: युवक के साथ रिश्ते के बड़े भाई ने की बेरहमी से मारपीट, घायल युवक सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 12, 2024 अखिलेश पिता राम गोपाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जोध जो तहसील मुगावली के ग्राम भयाना में चल रहे यज्ञ में दर्शन के लिए गया था, जहां पारिवारिक विवाद के चलते रिश्ते के बड़े भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडों से युवक के साथ मारपीट कर दी एवं उसकी कार को भी तोड़ दिया। घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।