देवबंद: देवबंद की वरिष्ठ समाजसेवी इरम उस्मानी ने नाजिया इलाही खान पर कार्रवाई की मांग की, सरकार से लगाई गुहार
देवबंद की वरिष्ठ समाजसेवी इरम उस्मानी ने पैगंबर इस्लाम और उनकी पत्नी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शनिवार दोपहर 3 बजे उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ऐसी टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और समाज में आक्रोश फैलता है।