पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 31 मई की रात जिलेभर में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 44 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 175 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।