बाराहाट: पंजवारा बाजार में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत
Barahat, Banka | Apr 4, 2026 पंजवारा स्थानीय पुलिस ने पंजवारा बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शनिवार को उनके खिलाफ बीएनएसएस 128 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया ।