भगवानपुर: रसलपुर जोकिया गोलीबारी: घायल उपेंद्र चौधरी की मौत, पांच अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में गेहूं कटनी के दौरान हुई गोलीबारी में घायल रसलपुर निवासी उपेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दर्ज थाना कांड संख्या 90/26 के नामजद अभियुक्त रसलपुर निवासी प्रेम शंकर चौधरी, महेश चौधरी, गणेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी एवं सोनू चौधरी—ने पुलिस दबिश के चलते माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है