राजमहल: राजमहल एवं उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे वट सावित्री व्रत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु,उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह पावन निर्जला व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने और बरगद (वट) वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की।