कैराना: कांधला थाना क्षेत्र में हाईवे के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से रेहड़ा चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, किया रेफर
मामला कांधला कस्बे का है। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने हाईवे के निकट रेहड़े में टक्कर मार दी, जिसमें रेहड़ा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम महकार निवासी गांव गुज्जरपुर बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।