कैराना: नंगलाराई गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किया गया हमला, तीन घायल
रविवार को गांव नंगलाराई निवासी महताब, उसकी पत्नी इमराना व भाई आस मोहम्मद अपने घर पर थे। आरोप है कि तभी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई, जिनमें वह तीनों घायल हो गए। आरोपी रिश्तेदार ही बताए गए हैं।