कैराना: कांधला पुलिस ने मोहल्ला मोलानान निवासी आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
रविवार को कांधला पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अदनान निवासी मोहल्ला मोलानान कस्बा कांधला बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।