कैराना: तितरवाड़ा गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध चरस बरामद
रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 127 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अख्लाक निवासी गांव तितरवाड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।