संतकबीरनगर के नंदौर स्थित एसबीआई बैंक के सामने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बस्ती की ओर से आ रही बाइक को पीछे से टेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धार्थनगर निवासी 40 वर्षीय संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेलर को भी कब्जे में ले लिया गया है।