चित्तौड़गढ़: एमपी पीजी कॉलेज में NSUI के छात्रों ने परीक्षा परिणाम वापस जारी करने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज चित्तौड़गढ़ में कुलपति के नाम एनएसयूआई के जिला प्रतिनिधि संजय राव के नेतृत्व मे स्नातक वर्ग के हाल ही में आए रिजल्ट को पुन: बीस नम्बर बोनस देते हुए परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पीजी कॉलेज के प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियो के परीक्षा परिणाम को पुनः जारी करने की मांग की है।