कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में नदी पार करने के दौरान हुए हादसे में 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद रामपुर गांव में मातम पसरा है।लगातार बारिश से दुर्गावती और कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर नदी पर लाल कपड़े से घेराव या बांस-बल्ला लगाकर रास्ता बंद किया गया होता तो हादसा टल सकता था, इसे लेकर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ र