कोरबा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती को छोड़कर रचाई दूसरी शादी, आरोपी को भेजा गया जेल
Korba, Korba | May 30, 2026 कोरबा में जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्यार में धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को 7 महीने तक पत्नी बनाकर अपने घर रखा। इस दौरान युवती 5 माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे आराम करने के बहाने मायके भेज दिया और खुद दूसरी युवती से शादी रचा ली।