कोडरमा: कोडरमा में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान, बैलेट बॉक्स से मतदान की जानकारी दी गई
जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधि के तहत् नगर पंचायत, कोडरमा के वार्ड संख्या 06, 07, 08 एवं 09 में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वीप (SVEEP) कोषांग द्वारा बैलेट बॉक्स डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।