जांजगीर: धुरकोट नहर में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद मिला, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
जांजगीर-चांपा जिले में धुरकोट नहर से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बीडी महंत उपनगर निवासी गोलू उर्फ अजय कुमार मरकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कल रात नहरिया बाबा मंदिर के पास नहर में बह गया था। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम सुबह से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब 16 घंटे की खोजबीन के बाद धुरकोट नहर पुल के पास।