अनूपपुर: राज्य स्तरीय पदक विजेताओं के लिए खेलवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई
संचालनालय खेल और युवा कल्याण, भोपाल के निर्देशानुसार जिले के राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी। स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8,000 रुपये दी जाएगी ।