बहेड़ी: बहेड़ी यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायज़ा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने आज उत्तराखण्ड बॉर्डर पर स्थित बहेड़ी पुलिस के चेकपोस्ट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ।