थरथरी: फायर एनओसी के बिना संचालित हो रहा रेफरल अस्पताल चंडी
चंडी। अग्निशमन विभाग हिलसा की टीम ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे रेफरल अस्पताल चंडी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के पास फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने अस्पताल में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दल ने वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा भंडार, विद्युत कक्ष, निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों