थरथरी: चंडी के ई किसान भवन में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक
चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार की सुबह 11 बजे खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फसल सुरक्षा, मृदा संरक्षण, जल प्रबंधन तथा आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजली कुमारी ने किसानों से हरित चादर एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील करते