चम्पावत: चंपावत के विशेष सत्र न्यायाधीश ने पॉक्सो के आरोपी को किया दोषमुक्त
चंपावत जिला मुख्यालय में विशेष सत्र न्यायाधीश ने पॉक्सो के एक आरोपी को दोष मुक्त कर दिया है। पर्याप्त साक्षी के अभाव में अदालत में आरोपी को बरी किया है। जानकारी के अनुसार पाटी क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका ने फरवरी 2024 में एक लड़की को जन्म दिया था। परिजनों ने टैक्सी चालक कैलाश राम के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।