द्वारका: पालम गांव थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टिंग और चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
पालम गांव थाना की पुलिस टीम ने ऑटो लिफ्टिंग और चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी तमंचा, कारतूस, स्कूटी, मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। यह राजापुरी इलाके का रहने वाला है, इसकी गिरफ्तारी से तीन मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।