द्वारका: डाबड़ी थाना पुलिस ने 33 मामलों में शामिल 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो ऑटो लिफ्टिंग की वारदात को अंजाम देने लगे थे। इनके पास से चोरी की दो स्कूटी और चार मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जिनकी पहचान प्रकाश उर्फ विष्णु और हरी सिंह के रूप में हुई है। यह दोनों महावीर एंक्लेव के रहने वाले हैं। डीसीपी ने बताया, प्रकाश पहले से 10 मामलों में और हरी 23 मामलों में शामिल रहा है।