द्वारका: पश्चिमी ज़िला एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड टीम ने स्कूटी चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, तीन स्कूटी बरामद
पश्चिमी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की तीन स्कूटी बरामद की गई है। जो इसने हरी नगर, जहांगीरपुरी और पटेल नगर थाना इलाकों से चुराई गई थी। इसकी पहचान ऋतिक के रूप में हुई है, यह जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी का रहने वाला है।