द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने डीडीए पार्क से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने 1 क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से कंट्री मेड पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह पहले से 16 मामलों में शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण उर्फ किशोरी लाल के रूप में हुई है। यह सुलेमान नगर, किराड़ी का रहने वाला है। यह लूट, स्नैचिंग, ऑटो लिफ्टिंग और हत्या के प्रयास के मामलों में शामिल रहा है।