मुज़फ्फरनगर: जनपद के श्लोक सागर ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक लाकर किया जिला टॉप, परिजनों सहित जिले का नाम किया रोशन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मुजफ्फरनगर निवासी श्लोक सागर ने 95.33 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप करते हुए अपने परिजनों सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र श्लोक सागर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेल्फ स्टडी और टीचर की हेल्प यही सब कुछ मेरी सफलता का कारण था। उन्होंने कहा कि 8-8 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है डेली डिसिप्लिन में पढ़ना जरूरी है।