नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मौहल्ला आबकारी में देर रात एक युवक के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने जबरदस्त मारपीट कर दी। इस मारपीट में मौहल्ला आबकारी निवासी गौरव शर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु जनपद मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां युवक का उपचार चल रहा है।