मुज़फ्फरनगर: जानसठ रोड पर जेसीबी से टकराई सफारी कार, कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत
नई मंडी क्षेत्र स्थित जानसठ रोड पर शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार सफारी कार जेसीबी से टकरा गई थी जिससे कार सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई है। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि जानसठ से मुजफ्फरनगर जाने वाले रास्ते पर एक सफारी कार और जेसीबी का एक्सीडेंट हो गया था। सफारी कार सवार 2 लोगों की मौक़े पर मौत हो गई व 1 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।