मुज़फ्फरनगर: मोतीमहल में मतदान के दौरान हुई मारपीट में नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 9 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
शुक्रवार को मतदान के दिन मोती महल में हुई मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा शनिवार को 9 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस पर पुलिस ने बताया कि मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।