जशपुर: लोरो घाट में भीषण हादसे में तीन घंटे के रेस्क्यू से ट्रक में फंसे तीन लोगों की बची जान
जशपुर जिले के लोरो घाट में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक के केबिन में फंसे तीन लोगों को जशपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से गुरुवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार धनबाद (झारखंड) से कोयला लेकर रायपुर जा