बाराचट्टी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराचट्टी प्रखंड में विभिन्न जगहों पर बाबा साहब की जयंती मनाई
मंगलवार को बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बीजेपी के कार्य कर्ताओं ने मनाया। भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष अमन सिंह उर्फ विक्की सिंह मंगलवार को 3:00 बजे दिन में बताया कि बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत शर्मा गांधी चौक पर बूथ नंबर 310, 311 और 312 और बारा पंचायत के ग्राम बाराडीह में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।