चंदेरी: देहरदा-राजघाट सड़क निर्माण में लापरवाही, अतिक्रमण बचाने के लिए नाले टेढ़े बनाए
चंदेरी,देहरदा से ईसागढ़, चंदेरी होते हुए राजघाट तक करीब 70 किलोमीटर लंबी डबल-लेन सड़क के निर्माण में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी योजना में तगारी, फतेहाबाद, नई बस्ती, प्राणपुर, कुंवरपुर और बडेरा में नालों का निर्माण टेढ़ा-मेढ़ा किया जा रहा है।