गिरियक: गिरियक थाना क्षेत्र के पहलौवा गांव के समीप सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत
Giriak, Nalanda | Jul 30, 2026 गिरियक थाना क्षेत्र के पहलौवा गांव के समीप खराट–वारसलीगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में पहलौवा गांव निवासी 51 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय धनु पंडित के 51 वर्षीय पुत्र रूखी पंडित के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि रूखी पंडित साइकिल से मुर्गियाचक राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान पहलौवा गांव के