एकमा: एकमा सीएचसी में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन , कर्मचारियों को दिया गया बचाव प्रशिक्षण
Ekma, Saran | Jun 11, 2026 एकमा सीएचसी परिसर में गुरुवार को करीब 6:00 बजे अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर विशेष प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हाल ही में अस्पताल में आग लगने की घटना के मध्य नजर आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की टीम ने कृत्रिम आग लगने की स्थिति बनाकर बचाव एवं नियंत्रण की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव की जानकारी दी गई।