धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मां नर्मदा तट पर पूजा कर मनाया जन्मदिन
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मां नर्मदा तट पर पूजा कर मनाया जन्मदिन।भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन, पांच संकल्पों की घोषणा।सोमवार शाम 5:00 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने खलघाट स्थित मां नर्मदा नदी के तट पर पूजा, आरती कर जन्मदिन मनाया। घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और गौशाला में गौ माता की पूजा की।