गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी इस मामले में मुख्य आरोपी और विधि विरूद्ध बालक को गढ़ीमलहरा पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 2 अप्रैल शाम 5:00 बजे जारी किया है।