उनियारा: उनियारा में अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान
Uniara, Tonk | May 8, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शुक्रवार को शाम 4 बजे बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि एक और भीषण गर्मी के चलते हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है। घंटों तक बिजली गुल रहती है। बिजली का आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।