रूड़की: जादूगर रोड से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए संदिग्ध लोगों की तलाश में चलाए जा रहे हैं अभियान के चलते जादूगर रोड से बुड्ढा हेड़ी गांव निवासी फारुख पुत्र कादर नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने फारुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।