कोल: नगला पटवारी,घर के बाहर गली में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने बोला जानलेवा हमला, काट-काटकर किया घायल
Koil, Aligarh | May 12, 2024 क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी में घर के बाहर गली में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने बोला जानलेवा हमला।कुत्तों ने काट काटकर कर बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल बच्चे की मां के द्वारा इलाज के लिए उसको शनिवार की रात जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए भर्ती कर लिया।