कोल: कारखाने से चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, मामला थाना रोरावर क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 12, 2024 कारखाने से रंगे हाथ पीतल चोरी कर ले जा रहे युवक को कारखाना मालिक ने पकड़ लिया। युवक से बातचीत करने पर पता चला कि युवक पिछले एक माह से पीतल चोरी कर ले जा रहा था। कारखाना मालिक ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संदर्भ में कारखाना मालिक के द्वारा रविवार करीब 10 बजे पुलिस में लिखीत शिकायत दी है।