देवास नगर: दो वर्षीय बालिका की मदद के लिए देवास के सयाजी द्वार पर शिविर लगाया गया, कई लोगों ने दान दिया
इंदौर की मात्र 2 वर्षीय बालिका अनिका शर्मा इस समय एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-2 से जूझ रही है। इस बीमारी के उपचार के लिए अमेरिका से विशेष इंजेक्शन मंगवाना आवश्यक है, जिसकी लागत लगभग 9 करोड़ रुपए है। इतनी बड़ी राशि किसी भी सामान्य परिवार के लिए जुटा पाना अत्यंत कठिन है।