कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार किए गए ठग को जेल भेज दिया है। आरोपी के खाते में क्रेडिट कार्ड के फ्रॉड के मामले में ढाई लाख रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ था। आरोपी प्रमोद जाट निवासी नागौर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसकी रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई।